विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह शनिवार 31 अगस्त को ग्राम कुरदी आंएगे
कुरदी में 111 फीट राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज एवं वीर सपूत उद्यान का करेंगे लोकार्पण
बालोद, 30 अगस्त 2024/ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह शनिवार 31 अगस्त को जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कुरदी के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सिंह ग्राम कुरदी में शाम 04 बजे 111 फीट राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज एवं वीर सपूत उद्यान का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात् विधानसभा अध्यक्ष शाम 04.45 बजे ग्राम कुरदी से राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे।