महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘लक्षणात्मक रोग’ कहा जाना निंदनीय – उपराष्ट्रपति

हमारी बेटियों और महिलाओं के मन में डर राष्ट्रीय चिंता का विषय है – उपराष्ट्रपति
लिंग आधारित वेतन असमानताएं समाप्त होनी चाहिए, उपराष्ट्रपति ने जोर दिया
उपराष्ट्रपति ने सभी महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनने की अपील की
यूनिफॉर्म सिविल कोड महिलाओं के लिए न्याय का एक उपाय होगा, श्री धनखड़ ने बताया
उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से राष्ट्रपति के “बस बहुत हुआ” के आह्वान को आत्मसात करने की अपील की
प्रविष्टि तिथि: 30 AUG 2024 3:23PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ‘लक्षणात्मक रोग’ कहे जाने की निंदा की। दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज में ‘विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर छात्रों और फैकल्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं आश्चर्यचकित हूं; मैं दुखी हूं और कुछ हद तक चकित हूं कि सर्वोच्च न्यायालय के बार के एक सदस्य और संसद का एक सदस्य ऐसा कहते हैं? लक्षणात्मक रोग और यह सुझाव देते हैं कि ऐसी घटनाएं सामान्य हैं? शर्मनाक! ऐसी स्थिति की निंदा करने के लिए शब्द भी कम हैं। यह उस उच्च पद के साथ सबसे बड़ा अन्याय है।”