जिले में अब तक 964.9 मिमी औसत वर्षा
कोरिया 13 सितम्बर 2024। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से प्रतिवेदित दिनांक तक 964.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील बैकुण्ठपुर में 960.3, सोनहत में 858.2, पटना में 1199.8 एवं पोड़ी बचरा में 841.2, मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिनांक को तहसील बैकुण्ठपुर में 6.1, सोनहत में 0, पटना में 2.4 एवं पोड़ी बचरा में 0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
