चुनावी प्रक्रिया देखने पहुंचे विदेशी मेहमान

सीएम साय ने किया स्वागत
रायपुर। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी हमारे देश भारत में इन दिनो देश की सरकार चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। इस चुनाव पर दुनियाभर की नजर है। ऐसे में पार्टियों के प्रचार अभियान और मतदाताओं के मन को समझने की कोशिश करने के लिए कई देशों के राजनयिकों का एक दल इन दिनों भारत आया है। इन्हीं में से एक एक सात सदस्यीय दल ने इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। इस दल ने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीएम हाउस में मुलाकात की। सीएम साय ने उनसे चुनाव प्रक्रिया को लेकर लम्बी चर्चा की और चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां बताईं। विदेशी मेहमानों ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किये।