आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 4 अक्टूबर तक मंगाए गए आवेदन
रायगढ़, 11 सितम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र जगतपुर ए वार्ड क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 4 अक्टूबर 2024 तक आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक आवेदिका नियत तिथि एवं समय पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, रायगढ़ शहरी कार्यालय में आवेदन भेज सकते है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।
