
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में गुरुवार रात पीपीई किट और मास्क बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 14 लोगों के झुलसने की खबर सामने आ रही है | जानकारी के मुताबिक, यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के 12/71 फैक्ट्री में लगी है, जिसमें 14 लोग झुलस गए हैं जिनमें से चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है | आग लगने से चारों ओर अफरा- तफरी मच गई है। दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कई एम्बुलेंस को भी बुलाया गया |
