
महाराष्ट्र. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. लॉकडाउन नागपुर शहर के पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. यह जानकारी नागपुर जिला संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने दी है.
