भाजपा सरकार बनते ही ओडिशा के किसानों से खरीदेंगे 3100 में धान : विष्णुदेव साय

रायपुर/बरगढ़। ओडिशा में जनसभा लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां के भाजपा के संकल्प पत्र पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यहाँ भी किसानों को उनके धान की 3100 रूपये की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ उदाहरण बन कर सामने आया है। ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ की तरह यहाँ भी माताओं को महतारी वंदन के जैसे सुभद्रा योजना से आर्थिक मदद की जाएगी।