रामचंडी कॉलेज के बी.एड विद्यार्थियों ने किया ग्राम किसड़ी का शैक्षणिक भ्रमण

महासमुंद 09 दिसम्बर 2024। जिले के सरायपाली रामचण्डी महाविद्यालय के छात्राध्यापकों ने ग्राम किसड़ी में एकदिवसीय ग्रामीण शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उनके द्वारा बालिका शिक्षा, नारी जागरुकता, साक्षरता, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य, पर्यावरण के बारे में बताते हुए ग्रामीणों के समक्ष जनजागरूकता रैली निकाली गई। तत्पश्चात् ग्रामीणों के प्रत्येक परिवार में सम्पर्क कर शिक्षा एवं साक्षरता से जुड़े सामाजिक विषयों पर सर्वेक्षण कर डाटा संकलन किया गया।
प्राचार्य डॉ एन.के. भोई ने महाविद्यालय का परिचय एवं ग्रामीण भ्रमण उद्देश्य की जानकारी दी। प्रदीप बारीक बी एड विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में जल बचाओ, स्वच्छता, यातायात सुरक्षा पर गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। अंत में रामचण्डी महाविद्यालय व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी के छात्र- छात्राओं के संयुक्त तत्वाधान में विविध छत्तीसगढ़ी, उड़िया, हिन्दी, आधारित शिक्षायुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार भोई अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति किसड़ी, विशिष्ट अतिथि आर. के. भोई प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसड़ी, डॉ. पी.साहू सेवानिवृत्त प्राध्यापक, गौरीशंकर साहू गौटिया किसड़ी, अजय आर्य प्रधान पाठक शा. मा. वि.किसड़ी, जगदीश भोई प्रधान पाठक शा. प्रा. वि.किसड़ी, के. के. रथ व्याख्याता किसड़ी, नमिता साहू उपसरपंच उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भोई ने की। कार्यक्रम को सशक्त बनाने में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक रजनी प्रधान, सुनील पटेल, लवकुमार पटेल, संगीत शिक्षक मोहम्मद जलील एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों का विशेष योगदान रहा।

इन्हें भी पढ़े