बीआरसीसी ने किया शालाओं का निरीक्षण
महासमुंद 09 दिसम्बर 2024। संकुल केन्द्र पटेवा की विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा ने किया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रामसागरपारा में निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित थे, शिक्षकों द्वारा बच्चों को योग कराया जा रहा था। रामसागर पारा का निर्माणाधीन माध्य.शालाभवन जो लगभग डेढ़ वर्ष से अपूर्ण है को जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन बीआरसीसी द्वारा दिया गया। प्राथमिक शाला खैरवारडेरा में बच्चों के बौद्धिक स्तर को जाना एवं जवाब से प्रसन्नता व्यक्त की। प्राथमिक शाला भावा में गीत, कहानी एवं कविता की कक्षाएं लगी थी। उनके द्वारा बच्चों के प्रदर्शन को सराहा गया। माध्यमिक शाला नवागांव में उनके द्वारा बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ नैतिकता, बड़े, बुजुर्गों का सम्मान एवं स्वच्छता के संबंध में चर्चा की गई। बीआरसी द्वारा सभी शालाओं में मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता, जाति प्रमाण पत्र प्रोग्रेस, अपारआईडी एवं स्कूल स्वच्छता संबंधी जानकारी ली गई। उनके द्वारा प्रत्येक स्कूल में एफएलएन संबंधित कार्य की प्रशंसा की गई। संकुल केंद्र पटेवा मे संचालित नि:शुल्क प्रयास एवं नवोदय प्रवेश की कक्षा की प्रशंसा की गई। निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक राजू देवांगन, शिक्षक अरुण साहू, मेमन चंद्राकर, अमर साहू, दुष्यंत सिंह कोमल दीवान, ऋषि पटेल, मुरलीधर निषाद, रविकांत गोस्वामी, कुमार सिंह पहाड़िया, श्रीमती वासना साहू, भगवती गायकवाड, ममता प्रधान आदि उपस्थित थे।
