राम मंदिर निर्माण के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति
महासमुंद 09 दिसम्बर 2024। जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मामा भांचा में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। गौरतलब है कि गत वर्ष 22 जनवरी को श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या में आयोजित की गई थी। इसी तारतम्य में मामा भांचा में भी प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारा के साथ श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था। आज मंदिर निर्माण के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। जिसमें सरंक्षक विजय दीवान, अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, उपाध्यक्ष बसंत साहू, सचिव मनोज गोस्वामी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, कार्यकारिणी सदस्य वेद कुमार दीवान, राजकुमार साहू, कोमल महानंद, मोहन साहू, टिकेश साहू, अश्विनी कन्नौजे, केशव राम साहू, लेखुराम दीवान, भेखलाल पटेल, देव साहू, लिलेश्वर साहू, वीरेंद्र साहू, श्रीमती अश्विनी वेद दीवान को नियुक्त किया गया है।
