राष्ट्रीय हैंडबाॅल के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन

11 से 17 दिसंबर तक लुधियाना में होगी प्रतियोगिता
महासमुंद 09 दिसम्बर 2024। लुधियाना (पंजाब) में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सीनियर राष्ट्रीय खेल हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिला हैंडबाल संघ के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
जिला हैंडबॉल संघ सचिव कोच इमरान अली ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी रायपुर जोन महासमुंद जिला की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में बालक 19 वर्ष वर्ग में अयान खान, प्रवीण ध्रुव, राजीव यादव, विनय जुल्फे, लोकेश चौहान, सिद्धार्थ पंकज, बालिका 19 वर्ष वर्ग से सृष्टि मिश्रा, रामेश्वरी यादव एवं छत्तीसगढ़ हैंडबॉल बालक 19 वर्ष के कोच के रूप में महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं पीटीआई आशीष कुशवाहा को नियुक्त किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ियों को महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी डीके सावंत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, अंजली बरमाल जिला खेल अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा विभाग नंदकुमार सिन्हा, सतीश नायर सहाय संचालक स्कूल शिक्षा विभाग खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, इरफान अली, सुमित सिंह, रूपेश महिलांग, प्रमेश खरे, एहसान नकवी, मनीष चंद्राकर, कपिल पेंदरिया, टिकेश्वर साहू, कौनेन अहमद, सागर यादव, मतिहास दास, प्रशांत, विवेक दास, संदीप तंबोली, आदित्य चंद्राकर, सोनू सोनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

इन्हें भी पढ़े