राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए नंदकिशोर का चयन
महासमुंद 09 दिसम्बर 2024। जिले के बसना विकासखंड के शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा के बीएससी फायनल इयर के छात्र नंदकिशोर साव पिता दिर्जा प्रसाद का राष्ट्रीय एकता शिविर बरेली यूपी के लिए पं. रविवि रायपुर द्वारा चयन किया गया है। यह शिविर 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित है। जिसमें 10 अलग-अलग राज्य के स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। सभी स्वयंसेवक अभिव्यक्ति काैशल, नेतृत्व क्षमता, विभिन्न योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपना व्यक्तित्व विकास करेंगे। सभी राज्यों के स्वयं सेवक आपस में मिलकर अपनी-अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे। तथा 7 दिन विभिन्न कार्य करेंगे। नंदकिशोर साव का राष्ट्रीय एकता शिविर बरेली उप्र में चयन होने पर रासेयो के राज्य संपर्क अधिकारी डाॅ. नीता बाजपेयी, पं. रविवि रासेयो के समन्वयक डाॅ. एसएल गजपाल, डाॅ. मालती तिवारी, प्राचार्य एएल पटेल, कार्यक्रम अधिकारी मकरध्वज राणा व शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
