क्रिकेट में सरायपाली विजेता, बागबाहरा की टीम उपविजेता

स्वास्थ्य विभाग बसना का जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा
महासमुंद 09 दिसम्बर 2024। जिले के बसना सिटी ग्राउंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस स्पर्धा में नगर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसमें बसना समेत सरायपाली, पिथाैरा, तुमगांव, बागबाहरा एवं मेडिकल काॅलेज महासमुंद की टीमें शामिल हुई। स्पर्धा में सरायपाली विजेता एवं उपविजेता बागबाहरा की टीम रही। बता दें कि उक्त स्पर्धा में सभी टीमों के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
फाइनल मैच सरायपाली और बागबाहरा के मध्य शाम को दूधिया रोशनी में खेला गया। जिसमें सरायपाली की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को ट्राफी डाॅ. नारायण साहू बीएमओ बसना एवं डोलचंद नायक बीपीएम द्वारा प्रदान किया गया। उप विजेता बागबाहरा टीम को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के विनय कुमार प्रधान एवं खीरसागर नायक फार्मासिस्ट द्वारा ट्राफी और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के मेल मिलाप के उद्देश्य से कराया गया था।
प्रतियोगिता में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी बसना द्वारा सहयोग किया गया। पानी टैंकर, फ्लड लाइट एवं ग्राउंड की सफाई में सहयोग रहा। डाॅ. नारायण साहू बीएमओ बसना के नेतृत्व में आयोजित स्पर्धा में स्वास्थ्य विभाग बसना के कर्मचारियों ने अपनो सहयोग प्रदान किया तथा उनके द्वारा अंत में प्रतिभागियों को मेडल से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. दयानंद होता, डाॅ. राजीव पटेल, डाॅ. रमन पंडा, डाॅ. गुलशन धृतलहरे, डाॅ.मुकेश पटेल, डाॅ. लोकेश प्रधान, डाॅ. कुलदीप प्रधान, डाॅ. लोकेश साव, जयकिशन काैशिक, श्रीकांत साहू, योगेंद्र साहू, फार्मासिस्ट जीवन साव, भूपेंद्र साहू, रमाकांत भोई, खीरसागर नायक, डाॅ. सुनील वैष्णव, हिरेंद्र कर, धर्मेंद्र कर, मोहन सोनवानी, भारती प्रधान, नियत सिदार, जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, कीर्ति प्रधान, सविता बर्मन, सीता देवांगन, सुरेश फाफरे आदि का सहयोग रहा।

इन्हें भी पढ़े