ममता धीवर 100- 400 मीटर दौड़ में रही प्रथम
खो-खो में तुमगांव विजेता, भोरिंग उपविजेता
महासमुंद 09 दिसम्बर 2024। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन तुमगांव में आयोजित किया गया। जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ में ममता धीवर प्रथम रहीं। वही खो खो में तुयगांव विजेता और भोरिंग उप विजेता रहीं।
आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलमणि चंद्राकर, हर्ष शर्मा, कीर्ति बघेल, आशीष साहू, लोचन साहू उपस्थित रहे। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत 02 आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक विभिन्न ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 250 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।
महिला खेल प्रतियोगिता के परिणाम- 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खेल 100 मीटर दौड़ में सेजेश हिंदी स्कूल तुमगांव से प्रांजलि भारती ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तुलसी साहू चिरको, तृतीय स्थान स्वयंसीता बेलसोंडा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रांजलि भारती, द्वितीय स्थान निशा ध्रुव, तृतीय स्थान स्वयंसीता ने प्राप्त किया। तवा फेंक में प्रथम स्थान डिगेश्वरी साहू, द्वितीय स्थान खुशबू साहू, तृतीय स्थान गीतांजलि साहू ने प्राप्त किया। 18 से अधिक 35 वर्ष तक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ममता धीवर ने प्रथम स्थान एवं पिंकी धीवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में प्रथम ममता धीवर, द्वितीय लिकेश्वरी साहू, तृतीय गायत्री ध्रुव ने प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता भोरिंग एवं उपविजेता बेलसोंडा रहीं। वॉलीबॉल में विजेता भोरिंग, उपविजेता सेजेश अंग्रेजी स्कूल तुमगांव रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता में बेलसोंडा विजेता एवं भोरिंग बना उपविजेता। खो खो प्रतियोगिता में तुमगांव विजेता एवं भोरिंग उपविजेता रहीं। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में पुष्पा पाठक, जेकी जेश, प्रियंका श्रीवास्तव, परसराम साहू, भोजराम साहू, डोलेस होता, इंद्राणी भास्कर, कामता साहू, द्वारिका साहू, एवन साहू, जया जेम्स, कोसी एम कुवर्ला एवं रूप लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
